हाईकोर्ट की वकील बनकर किसान से ठगे हजारों रुपये, जमीन विवाद के नाम पर फर्जीवाड़ा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे.के. मिश्र,बिलासपुर। जमीन विवाद के मामले में हाईकोर्ट में केस लड़ने का भरोसा दिलाने के नाम पर एक महिला ने खुद को अधिवक्ता बताकर किसान परिवार के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़ितों को महिला की असलियत का पता चला, तो उन्होंने मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बेलगहना के ग्राम डोलमहुंआ निवासी अंजू मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद के समाधान के लिए उनकी एक सहेली ने उन्हें प्रियंका चेल्से नामक महिला से मिलवाया। प्रियंका ने खुद को हाईकोर्ट की अधिवक्ता बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह केस जीतने में मदद करेगी।

प्रार्थिया अंजू ने प्रियंका के भरोसे पर अपने जमीन विवाद को लेकर केस दर्ज कराने की बात की। इसके बदले प्रियंका ने 50,000 रुपये की मांग की। इस पर अंजू ने जमीन के दस्तावेजों के साथ 25,000 रुपये उसे दे दिए और शेष राशि केस जीतने पर देने का वादा किया। लेकिन बाद में प्रियंका ने फिर 5,000 रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसे नहीं मिलने पर केस हार सकती हैं।

इससे प्रार्थिया को शक हुआ और वह सीधे हाईकोर्ट पहुंच गईं। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि प्रियंका नाम की कोई वकील हाईकोर्ट में नहीं है। अंजू ने प्रियंका से इस बारे में बात की, तो उसने फिर पैसे की मांग करते हुए काम करने का आश्वासन दिया। जब अंजू ने केस नंबर और कागजात मांगे, तो प्रियंका मौके से फरार हो गई।

इस मामले में अंजू ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रियंका चेल्से के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने अपने आप को हाईकोर्ट की वकील बताकर ठगी को अंजाम दिया है।

मामले की जांच जारी है, और पुलिस प्रियंका चेल्से की अन्य ठगी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *