ChatGPT Go लॉन्च! सिर्फ ₹399 में मिलेगा GPT-5 का धांसू एक्सेस, ये हैं शानदार फीचर्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ChatGPT: भारतीय यूजर्स के लिए ओपनएआई ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने भारत में ChatGPT Go नाम का नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 399 रुपए प्रति माह रखी गई है।

यह ओपनएआई का अब तक का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसे खासतौर से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम दाम में ज्यादा फीचर्स पाना चाहते हैं।

ChatGPT Go में क्या-क्या मिलेगा?

इस नए प्लान में यूजर्स को कई ऐसे फायदे मिलेंगे जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होते। इनमें शामिल हैं:

ज्यादा मैसेज भेजने की सुविधा

हर दिन पहले से ज्यादा इमेज जनरेट करने का विकल्प

फाइल अपलोड करने की अतिरिक्त लिमिट

Python जैसे एडवांस डेटा एनालिसिस टूल का इस्तेमाल

फ्री अकाउंट के मुकाबले डबल मेमोरी

यानी यह प्लान उन लोगों के लिए है जो चैटजीपीटी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और बेसिक फीचर्स से आगे बढ़कर नई सुविधाओं का फायदा लेना चाहते हैं।

प्लस और प्रो प्लान से अलग

ओपनएआई का मौजूदा प्लस प्लान 1999 रुपए प्रति माह का है, जिसमें GPT-4o और कई एडवांस टूल्स जैसे डीप रिसर्च, कनेक्टर्स और सोरा वीडियो क्रिएशन का एक्सेस मिलता है। वहीं, प्रो प्लान की कीमत इससे भी ज्यादा है।

इसके मुकाबले Go प्लान का फोकस अफोर्डेबल प्राइस और बेसिक फीचर्स के बेहतर इस्तेमाल पर है। इसमें कंपनी ने खास तौर पर GPT-5 का एक्सटेंडेड एक्सेस देने का वादा किया है।

API शामिल नहीं होगा

ध्यान देने वाली बात यह है कि ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन में API का इस्तेमाल शामिल नहीं है। अगर किसी को API की जरूरत होगी, तो उसके लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा।

कैसे लें सब्सक्रिप्शन?

ओपनएआई ने बताया है कि ChatGPT Go को धीरे-धीरे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप देखना चाहते हैं कि आपके लिए यह प्लान उपलब्ध है या नहीं, तो अपने अकाउंट में लॉग-इन करके चेक कर सकते हैं।

प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें

“Upgrade Plan” ऑप्शन चुनें

अगर Go प्लान आपके लिए उपलब्ध है तो “Try Go” पर टैप करके सब्सक्राइब कर सकते हैं

एक बार सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप ChatGPT Go का इस्तेमाल न सिर्फ मोबाइल ऐप पर बल्कि व्हाट्सऐप नंबर 1-800-ChatGPT पर भी कर पाएंगे।

पेमेंट होगा आसान

कंपनी ने भारत के लिए पेमेंट ऑप्शन भी अपग्रेड किए हैं। अब यूजर्स सब्सक्रिप्शन का भुगतान क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन की फीस हर महीने ऑटोमैटिक कटेगी और चाहें तो आप इसे कभी भी कैंसिल कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment