शादी समारोह में मचा हड़कंप : खाना खाने से बीमार हुए 100 से ज्यादा बाराती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आसीवन क्षेत्र के कुर्सी ग्रामीण के मजरा रसूलपुर निवासी अबरार की पुत्री की बारात सोमवार दोपहर सफीपुर क्षेत्र के उनवा गांव से आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम के साथ खाना चल रहा था। लगभग दो घंटे बाद दो सौ बारातियों व जनातियों की हालत अचानक बिगड़ गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने निजी साधनों से बीमारों को कुरसठ के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ लोग लखनऊ और संडीला ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शादी में बनी खीर खाने से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए।

प्राथमिक उपचार के बाद करीब 80 लोगों को डॉक्टरों ने उनके घर भेज दिया जबकि 20 लोगों की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ, जिन्हें परिजन बेहतर इलाज के लिए विभिन्न निजी अस्पतालों में लेकर चले गए हैं। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग का कारण खीर में इस्तेमाल किया गया खोवा होने की आशंका जताई है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *