CG News: सुकमा में पुलिस और नक्सली मुठभेड़,10 नक्सली ढेर, सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी हैं। जिसमे 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आयी हैं। मौके से 3 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। पूरा मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं। ​

वहीं बस्तर IG सुंददराज पी ने कहा कि, इस मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47, इंसास, और SLR समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा के SP किरण चव्हाण ने कहा है कि, यह बड़ी सफलता है। जवान मौके पर ही हैं। लौटेंगे तो ज्यादा जानकारी मिलेगी।

ओडिशा के रास्ते CG में घुसे थे नक्सली

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।

ओडिशा से सटे गरियाबंद में गुरुवार को हुई थी मुठभेड़

ओडिशा और गरियाबंद से सटे उदंती अभ्यारण्य जंगल में गुरुवार को भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में गरियाबंद DRG, कोबरा 207 बटालियन, ओडिशा SOG, सीआरपीएफ 211 और 65 बटालियन के लगभग 200 जवान शामिल थे।

अमाड़ के जंगलों में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। दबाव बनते देख नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस ने एक सिंगल शॉट राइफल,नक्सली साहित्य,भारी मात्रा में गरम कपड़े और दैनिक उपयोग के सामान जब्त किया है।

CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।

उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई  देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। साय ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *