दंतेवाड़ा। यह साल दंतेवाड़ा पुलिस के लिए काफी उपलब्धि भरी हुई थी, जहां पुलिस के द्वारा नक्सलियों से सालभर मुठभेड़ में ढाई करोड़ से अधिक के इनामी नक्सलियों को मार गिराने में जहाँ सफलता हासिल की, वहीं सैकड़ा से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस जवानों की इस उपलब्धि से अन्य जवानों का भी मनोबल बढ़ा है। पुलिस की जारी विज्ञप्ति अनुसार दंतेवाड़ा में 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 दिसम्बर 2024 तक पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने 49 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें 44 नक्सलियों के ऊपर ईनाम भी था। इन ईनामी नक्सलियों में 25 लाख रूपये के 2, 10 लाख के 1, 8 लाख के 14, 5 लाख के 20, 2 लाख के 5 व 1 लाख के 2 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है। मारे गए नक्सलियों के ऊपर 2 करोड़ 72 लाख का इनाम था।
इसके अतिरिक्त नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर तथा सीआरपीएफ और एसटीएफ के साथ संयुक्त नक्सल गस्त सर्च अभियान में 62 नक्सलियों को भी मार गिराने में सफलता प्राप्त की गयी है। इसी तरह पुलिस ने 56 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, इन गिरफ्तार नक्सलियों में 5 इनामी नक्सली थे, जिनपर 1 लाख 5 हजार रुपये था। इसके अलावा 234 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 41 इनामी नक्सली थे, जिसमें 8 लाख के 4, 5 लाख के 4, 3 लाख के 1, 2 लाख के 6 व 1 लाख के 26 नक्सली शामिल थे। मारे गये माओवादी से 3 एके-47, 01 नग इंसास एलएमजी, 3 इंसास रायफल, 5 एसएलआर रायफल, 2 नग 303 रायफल, 8 नग 315 बोर रायफल, 3 नग बीजीएल लांचर, 8 भरमार बन्दूक, 06 नग 12 बोर, 2 देशी कट्टा सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं कारतूस बरामद किया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237202
Total views : 8284830