CG क्राइम: सफेद वरना से निकला ‘जहर का जखीरा’, लग्जरी कार में चल रही थी नशीली इंजेक्शनों की तस्करी; मुख्य आरोपी फरार!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा। नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरगुजा जिले में एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की तस्करी पकड़ी गई है। इस कार्रवाई में टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना मणिपुर क्षेत्र के सुंदरपुर वेयरहाउस के पास एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार में दो व्यक्ति नशीले इंजेक्शन की डिलीवरी देने पहुंचे थे। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दबिश दी।

टीम को देखते ही मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह भागने में कामयाब हो गया, जबकि उसका साथी गंगाराम मुंडा गिरफ्त में आ गया। जब टीम ने कार की तलाशी ली, तो उसमें से 2,413 नग नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 35 हजार रुपए बताई जा रही है।

फिलहाल, आरोपी गंगाराम मुंडा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। वहीं, फरार मुख्य आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तस्कर अब नशे के कारोबार को हाई-प्रोफाइल लुक देने की कोशिश में लग्जरी कारों का इस्तेमाल करने लगे हैं, ताकि शक न हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *