रायपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वी कक्षा के बाद 10 वी कक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। इस परीक्षा में करीबन 39 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनके नतीजे आज जारी कर दिए गए है। स्टूडेंट परीक्षा के नतीजा cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in, DigiLocker app और UMANG pp पर जाकर देख सकते है।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है. CM विष्णु देव साय ने ट्वीट कर लिखा है कि हर्ष का विषय है 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. जिनका परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों, कोशिश करते रहें सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी.




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168985
Total views : 8196846