ताजा खबर
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर.. तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!… पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चाकू लहराने वाला बदमाश और अस्पताल में चोरी करने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, स्वर्ण झाड़ू से की रथमार्ग की शुद्धि

By-Poll Results 14 राज्यों की 48 सीटों पर उपचुनाव में किसे मिला जनादेश, देखें पूरी लिस्ट

By-Poll Results 14 राज्यों की 48 सीटों पर उपचुनाव में किसे मिला जनादेश, देखें पूरी लिस्ट
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ई दिल्ली:देशभर में 14 राज्यों की विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज देर शाम तक सामने आ गए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं विपक्ष भी कमजोर साबित नहीं रहा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित 14 राज्य के 48 विधानसभा सीटों पर नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में 2 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग रिजल्ट आ गया हैं। जिसमें एक सीट कांग्रेस और एक सीट बीजेपी के खाते में गई हैं। जानिए 48 सीटों के नतीजें किस प्रकार रहें। और देखे कौन सी का उम्मीदवार विजयी रहा।

यूपी में चला योगी का जादू उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए जिसमें से बीजेपी की सहयोगी दल एनडीए को 7 सीट और समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर अपना खाता खोला है।

राजस्थान राजस्थान के उपचुनावों में भाजपा को शानदार जीत मिली है। राज्य में 7 में से 5 सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी को एक-एक सीट जीतने में सफलता हासिल की। कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी को एक-एक सीट जीतने में सफलता हासिल की। भाजपा ने झुंझुनू, खींवसर, रामगढ़, देवली उनियारा और सलूंबर से शानदार जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को दौसा और भारतीय आदिवासी पार्टी को चौरासी में सफलता मिली है। आपको बता दें, उपचुनाव के नतीजों से हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल खींवसर से हार मिली हैं। उत्तराखंड उत्तराखंड की एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें केदारनाथ की सीट पर 13 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर भाजपा की आशा नॉटियाल मैदान में उतरी थी जिन्हें 23,814 वोट मिले। बीजेपी की प्रत्याशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज रावत को 5,622 वोटों से मात दी हैं

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में भाजपा को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी से करारी हार मिली है। राज्य में उपचुनाव में सभी 6 सीटों पर सीएम ममता बनर्जी की आंधी चली है। वहीं, भाजपा को करारी हार देखने को मिली

बिहार बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इन चार में से दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी की झोली में आई। वहीं, एक सीट पर जनता दल यूनाइटेड और एक सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी ने जीती हैं।

असम असम में पांच सीटों पर उपचुनाव कराए गए। राज्य में 4 सीटों पर बीजेपी का सहयोगी दल एनडीए ने जीत का परचम लहराया। वहीं एक सीट पर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल को जीत हासिल हुई।

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता में आई और विष्णु देव साय को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। यहां केवल एक ही सीट रायपुर सिटी साउथ पर उपचुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुनील कुमार सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

कर्नाटक कर्नाटक में तीन सीटों पर उपचुनाव हुए। यहां तीनों ही सीटों पर कांग्रेस ने जीत परचम लहराया है।

केरल केरल के 2 सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें एक सीट पर कांग्रेस ने तो दूसरी सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने जीत हासिल की। केरल की पालक्काड विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल ममकूटथिल ने भारतीय जनता पार्टी को 18,840 वोटों से मात दी । चेलाक्कारा सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के यू आर प्रदीप ने 12,2021 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे मध्य प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव हुए। इस इलेक्शन में एक सीट पर बीजेपी तो दूसरी सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

पंजाब पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इसमें 3 पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत हासिल की है। बरनाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप सिंह ने खाता खोला है। वहीं डारा बाबा नानक सीट पर आप प्रत्याशी गुरदीप रंधावा ने जीत हासिल की है। इसके अलावा गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल सीट पर भी आप प्रत्याशियों ने झंडा फहराया है। गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह ढिल्लों तो चब्बेवाल सीट से डा. इशांक चब्बेवाल को शानदार जीत मिली।

2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हुआ। जिसमें केरल की वायनाड सीट से पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के लिए धमाकेदार जीत हासिल की। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतुकराव ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *