
(विनोद साहू) : माकड़ी : – ग्राम पंचायत करमरी में विकासखंड स्तरीय पिछड़ा वर्ग समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुखता से वर्तमान में शासन द्वारा कराए जा रहे पिछड़ा वर्ग जनसंख्या सर्वे पर चर्चा की गई।
समाज के सदस्यों को सर्वे में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया और पंचायत सचिव को ग्राम में उपस्थित सभी घरों की 100 प्रतिशत डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर आगामी 29 सितंबर को माकड़ी में आयोजित नवा खानी मिलन समारोह में सभी समाज के लोगों को भाग लेने की अपील भी की गई।
बैठक में पिछड़ा वर्ग समाज के लिए वन अधिकार मान्यता पत्र और जाति प्रमाण पत्र के लिए जिलाधीश को पत्र व्यवहार करने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

साथ ही पिछड़ा वर्ग जनगणना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में बिरस साहू, चंदन साहू, सनत यादव, रमेश प्रधान, चंद्रकांत जैन, रोशन सेन, राजेंद्र वर्मा, रूपेंद्र भारद्वाज, चमरा राम जी, कांति लाल पटेल, नम्मू पटेल सहित कई समाज के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240093
Total views : 8288425