जे के मिश्र बिलासपुर – बिलासपुर के देवी एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से आ रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और तुरंत कड़ी जांच के निर्देश जारी किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जानकारी विमान संख्या 91763 से जुड़ी थी, जो दिल्ली से बिलासपुर की ओर आ रही थी। फ्लाइट के संचालन स्टाफ द्वारा इस बम की सूचना स्टेशन पर दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों को सक्रिय कर दिया गया।
विमान के बिलासपुर पहुंचते ही यात्रियों को सुरक्षित निकालकर पूरे विमान की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा बलों की टीम ने विमान के हर हिस्से की गहनता से जांच की लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया।
Author: Deepak Mittal









