अवैध शराब बेचने वाले आरोपी और आरोपिया के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अवैध शराब बेचने वाले आरोपी और आरोपिया के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
मामा- भांजी मिलकर रात्रि में कर रहे थे शराब परिवहन सीपत थाना के रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी और आरोपिया
अवैध नशे का कारोबार करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही
आरोपी और आरोपिया से पल्सर मोटर साइकिल जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी और आरोपिया-
1. सिकंदर उर्फ राजा वर्मा पिता कलेष वर्मा उम्र 27 वर्ष
2. पायल वर्मा पति आकाष वर्मा उम्र 19 साल दोनो निवासी वर्मा मेाहल्ला ग्राम भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्ती शराब-
1. 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये
2. मो.सा. पल्सर क्रमांक सीजी 10 बी डब्लू 1605

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नशे से समाज को मुक्त करने पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चेतना जनजागरुकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 05.12.2024 को थाना सीपत के द्वारा रात्रि में पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति और एक महिला अपने मोटर सायकल पल्सर में कच्ची महुआ षराब भारी मात्रा में रखकर ग्राम खैरा डगनिया की ओर जा रहा है।

सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया। जहां सिकंदर उर्फ राजा वर्मा एवं पायल वर्मा निवासी भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 1. 40 लीटर देषी महुआ कच्ची शराब कीमती 4000 रूपये 2. मो.सा. पल्सर क्रमांक सीजी 10 बी डब्लू 1605 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी और आरोपिया के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्र आर जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाष जगत, मुरीत राम बघेल, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू , म आर क्रांति मरकाम का सराहनीय योगदान है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *