बिलासपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का आयोजन।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का आयोजन।
उरतुम विद्यालय के प्राचार्य प्रभास शांडिल्य की अगुवाई एवं जीवधर्णी सेवा फाउंडेशन के विकास वर्मा के माध्यम से चेतना जनजागरुकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बड़े पैमाने पर स्कूली बच्चे हुये शामिल। 

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा नशा एवं साइबर क्राईम पर अंकूश लगाने जग जागरूकता कार्यक्रम ‘‘चेतना’’ चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, नशा करने से होने वाली आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सरकंडा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम उर्तुम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों के समक्ष चेतना कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम जिसके मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता   CSP सरकंडा सिद्धार्थ बघेल ने कार्यक्रम के मुख्य बिंदु नशे से होने वाली शारीरिक आर्थिक सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ यातायात नियम, साइबर अपराध, महिलाओं बच्चों संबंधित अपराध जैसी समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। इन सभी जागरूकता के बाद CSP  बघेल Sir ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए उत्साहवर्धन भी किया।

 कार्यक्रम में जीवधर्णी फाउंडेशन के विकास चंद्र वर्मा, प्रदीप कुशवाहा, सूरज केवट तथा शाला के प्रिंसिपल प्रभास शांडिल्य शिक्षकगण प्रमोद कुमार शर्मा, सत्यम रात्रे , ललिता ठाकुर , तारक नाथ बंका सम्मिलित हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *