छत्तीसगढ़ के सब्जी व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अहम घोषणा
सब्जियों का मॉडल रेट तय करने की तैयारी, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 2,242 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
धमतरी। छत्तीसगढ़ के सब्जी उत्पादकों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। धमतरी पहुंचे केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सब्जियों को बेहतर बाजार मूल्य दिलाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है।
मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सब्जियों का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है, इसलिए सरकार ने इन्हें सही दाम पर बेचने की योजना तैयार की है। सब्जियों का मॉडल रेट तय किया जाएगा, ताकि किसान और व्यापारी दोनों को स्थिर और उचित मूल्य मिल सके। साथ ही उन्होंने उद्यानिकी, फूलों और वानिकी को भी मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पीएम ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों का शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।
पीएमजीएसवाई 4-क के तहत 2,242 करोड़ रुपये से अधिक लागत की लगभग 2,442 किलोमीटर लंबी 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत 17,357 स्व-सहायता समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि और बैंक क्रेडिट लिंकेज के रूप में कुल 286 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। इससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185369
Total views : 8218557