छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी।
जारी आदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को रेंज आईजी, पुलिस आयुक्त और रायपुर नगरीय क्षेत्र में विभिन्न पुलिस उपायुक्त पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Loading Viewer...
श्री संजीव शुक्ला (IPS-2004) को रायपुर नगरीय का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं श्री रामगोपाल (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज और श्री अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में श्री बालाजी राव सोमवार (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।
रायपुर नगरीय पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एवं विभिन्न जोन के पुलिस उपायुक्तों की भी नियुक्ति की गई है। श्री अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय बनाया गया है।
जिला स्तर पर भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। रायपुर, जशपुर, रायगढ़ सहित अन्य जिलों में नए एसपी और एसएसपी की पदस्थापना की गई है। साथ ही रेल पुलिस, साइबर, ट्रैफिक, प्रोटोकॉल, STF और SIB जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219571
Total views : 8262290