रील्स वाले गुंडों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 कटर हथियार जब्त, इंस्टाग्राम से फैला रहे थे दहशत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और रील्स पोस्ट कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र से 12 कटर हथियार जब्त किए हैं, जबकि दुर्ग कोतवाली क्षेत्र से दो आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर नाबालिगों की बढ़ती लत

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बीते चार दिनों में पुलिस ने 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की है। इनमें से कई पर कार्रवाई की गई है। जांच में यह सामने आया है कि कई युवक — खासकर नाबालिग — ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चाकू, कटर और धारदार हथियार मंगवाकर उनकी रील्स बनाते हैं और उन्हें इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं।

पुलिस ने ऐसे नाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर समझाइश दी है, ताकि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें।

ऑनलाइन डिलीवरी एजेंसियों को चेतावनी

एएसपी राठौर ने बताया कि पुलिस ने ऑनलाइन डिलीवरी एजेंसियों को भी निर्देशित किया है कि वे किसी भी ऑर्डर में हथियार जैसी वस्तु मिलने पर उसे स्कैन करें और संबंधित थाना क्षेत्र को सूचित करें।

पुलिस की सख्त निगरानी

दुर्ग पुलिस अब सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखेगी ताकि चाकूबाजी और कटरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि “रील्स के नाम पर गुंडागर्दी” करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *