धनतेरस से पहले सोने के भाव ने उड़ाए लोगों के होश, चांदी पर लगा ब्रेक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आज सोमवार यानी 14 अक्टूबर को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव होता हुआ दिख नहीं रहा है. आज देश में  22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,135 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,782 प्रति ग्राम है. दरअसल भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है. इसलिए इसकी कीमतों में आय दिन बढ़त होते रहती है.

भारत में गोल्ड प्राइस जानने से पहले, 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है. 24 कैरट सोना सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. वहीं, 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाया जाता है. 22 कैरट गोल्ड में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है.

देश में आज 22 कैरेट सोने का भाव

ग्राम कल आज बदलाव
1 ग्राम ₹ 7,135 ₹ 7,134 ₹ 1
10 ग्राम ₹ 71,350  ₹ 71,340 ₹ 10
100 ग्राम  ₹ 7,13,500  ₹ 7,13,400 ₹ 100

 

देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव

ग्राम कल आज बदलाव
1 ग्राम ₹ 7,782 ₹ 7,782 ₹ 1
10 ग्राम  ₹ 77,820  ₹ 75,810 ₹ 10
100 ग्राम ₹ 7,78,200 ₹ 7,78,100 ₹ 100

अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं

बता दें कि सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है. अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

देश में चांदी की कीमत

वहीं आज भारत में चांदी की कीमत ₹ 96.90 प्रति ग्राम और ₹ 96,900 प्रति किलोग्राम है.दरअसल भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं जैसे सोना और उससे बने गहने. सोने और चांदी का प्रयोग भारत में बहुतायत में होता है. चांदी एक चमकीली धातु है, सोने के मुकाबले ये बेहद सस्ती होती है.  इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी थी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *