बलौदाबाजार को मिलेगी 194 करोड़ से अधिक की सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन, 16013 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 4 दिसंबर 2025 को तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गोत्सव मैदान में आयोजित विशाल लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे जिले को कुल 194 करोड़ 79 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 41 करोड़ 91 लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण और 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

5 करोड़ से अधिक की सामग्री व चेक वितरण

कार्यक्रम में 16,013 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि और सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रमुख वितरण इस प्रकार—

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): 1,073 हितग्राहियों को आवास की चाबी

  • प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना: 5,000 किसानों को अधिकार अभिलेख

  • सायबर फ्रॉड मामलों में: 27 लाख रुपये की राशि वापसी

  • श्रम विभाग: 83 लाख रुपये के चेक वितरण

  • आदिवासी विकास विभाग: 8,333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति

  • महिला स्व सहायता समूह/सक्षम योजना: 16 हितग्राहियों को 25 लाख रुपये

  • खादी ग्रामोद्योग: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 हितग्राहियों को 9.69 लाख रुपये

  • हम होंगे कामयाब योजना: 60 हितग्राहियों को 6.81 लाख रुपये

मुख्य लोकार्पण कार्य
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 12.87 करोड़ रुपये की लागत से 1,073 आवास

  • अमाकोनी एकल नल जल योजना – 1.74 करोड़ रुपये

  • हथबंद रिट्रोफिटिंग नल जल योजना – 1.61 करोड़ रुपये

  • पौसरी एकल नल जल योजना – 1.52 करोड़ रुपये

  • सेम्हराडीह एकल नल जल योजना – 1.44 करोड़ रुपये

  • खपराडीह नल जल प्रदाय योजना – 1.43 करोड़ रुपये

मुख्य भूमिपूजन कार्य
  • बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण – 49.17 करोड़ रुपये

  • रिसदा बायपास मार्ग निर्माण – 20.98 करोड़ रुपये

  • बलौदाबाजार इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स – 15.59 करोड़ रुपये

  • पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 717 आवास – 8.60 करोड़ रुपये

  • तिल्दा विकासखंड के कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनिकट निर्माण – 8.04 करोड़ रुपये

इस बड़े आयोजन के साथ जिले में बुनियादी ढांचे, सिंचाई, सड़क, खेल, पेयजल और आवास क्षेत्रों में नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment