डड़सेना कलार समाज लोरमी शक्तिकेंद्र के अध्यक्ष अरुण व युवाध्यक्ष शरद बने ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/ निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी कलार समाज की नवीदन कार्यकारिणी गठित, बैठक में सामाजिक संगठन व एकता पर हुई चर्चा

लोरमी- सामाजिक बैठक आयोजित कर डड़सेना कलार समाज लोरमी शक्तिकेंद्र की कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध व वरिष्ठजन ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर सामाजिक एकता एवं संगठन पर कार्य करने हेतु बल दिया साथ ही साथ समाज को और आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई।


बैठक में सामाजिक सदस्यों ने सर्वसम्मति से लोरमी शक्तिकेंद्र के अध्यक्ष के अरुण जायसवाल एवं युवा अध्यक्ष के तौर पर शरद कुमार डड़सेना को चुना। वहीं कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष यशवंत जायसवाल, देवी जयसवाल, सचिव सोहन डड़सेना ,सहसचिव गिरधारीलाल डड़सेना , कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद जायसवाल, निक्कू जायसवाल, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी सुरेश जायसवाल एवं तकनीकी व अन्य प्रभारी राकेश जायसवाल को बनाया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त वरिष्ठ अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि हम सभी को संगठन एवं एकता बनाए रखते हुए समाज को सही दिशा पर आगे बढ़ाना है। वहीं नवनियुक्त युवा अध्यक्ष शरद कुमार डड़सेना ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी युवा शक्ति है। सामाजिक परिप्रेक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवंबर माह में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन समाज के द्वारा किया जाएगा। प्रति माह अनिवार्य रूप से एक बार सामाजिक बैठक का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। सहस्त्रबाहु मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने हेतु भी चर्चा की गई।

नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक रामलाल जायसवाल , नाथूबाबू जायसवाल, बुधराम डड़सेना, पुन्नीराम डड़सेना, मनोज जायसवाल, जोधन जायसवाल, बिहारी -गौरी शंकर जायसवाल, छेदी जायसवाल, रामकुमार जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल हैं। शक्ति केंद्र में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, रमेश जायसवाल मनीष डड़सेना, दिलीप, दुर्गेश विजय जायसवाल, विवेक, विकास, दिनेश जायसवाल, अभिषेक, प्रवीण, नीरज, अन्नु, नक्छेद, लक्की सागर जायसवाल सहित अन्य शामिल हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *