अदरक वाली चाय के हैं शौकीन? हो जाएं सावधान, हो सकती है खतरनाक, जानिए क्यों

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कई लोगों की आदत होती है कि नींद से जागते ही उन्हें बिस्तर में चाय चाहिए होती है। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलाइची और अदरक डालते हैं।

सर्दियों में तो लोगों को अदरक वाली चाय बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अदरक वाली चाय आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर आप भी अदरक वाली चाय पीते हैं तो सावधान हो जाएं।

खतरनाक हो सकती है अदरक वाली चाय:
वैसे तो अदरक की चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं लेकिन अदरक की चाय पीने के शौकीन सावधान हो जाएं। हो सकता है कि आप अदरक की चाय नहीं तेजाब पी रहे हों। मार्केट में मिलने वाली चमकदार अदरक जितनी अच्छी दिखाई देती है वह आपके स्वास्थ्य के लिए उतनी ही खतरनाक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की कई मंडियों में बिकने वाली अदरक को तेजाब से चमकाया जा रहा है।

अदरक को चमकाया जाता है तेजाब से:
कई रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हो चुका है कि कई लोग अदरक में चमक लाने के लिए उसे तेजाब धोते हैं। गंदी और भद्दी दिखने वाली अदरक को तेजाब से चमकाया जाता है, क्योंकि बाजार में जब भी आप अदरक खरीदने के लिए जाएंगे तब आप वही अदरक खरीदेंगे जो देखने में ठीक लग रहा हो। रिपोर्ट के अनुसार, एक लीटर तेजाब से करीब 400 किलो अदरक धोकर चमकाई जाती है।

हो सकता है कैंसर तक:
तेजाब से अदरक को धोने पर उसके ऊपर का भद्दा हिस्सा या गन्दा छिलका निकल जाता और अदरक में चमक आ जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस बात का खुलासा हो चुका है कि देश की कई मंडियों में तेजाब से साफ की हुई अदरक सप्लाई की जा रही है, जो लोकल मार्केट से होकर आपके घरों में जाती है। इसके बाद यह आपके पेट में जाकर जहर बना रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा मात्रा में तेजाब वाली चाय पीने से आपकी मौत हो सकती है। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि बहुत लंबे समय तक अगर इसको खाया जाए तो कैंसर तक हो सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *