विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से आरंग को फिर मिली बड़ी सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंगः अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक गुरु खुशवंत साहेब लगातार मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल से चर्चा कर आरंग क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बात रखते आए हैं। इसी के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र को यह सौगात प्राप्त हुई है।

स्वीकृत विकास कार्यों में न.प. चंदखुरी में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण 255.59 लाख, ओबीसी प्राधिकरण से बोडरा में सामुदायिक भवन निर्माण कुर्मी पारा 6.00 लाख, सकरी (को.) में महिला भवन निर्माण 5.00 लाख, सेमरिया (न.) में कबीर छात्रावास के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5.00 लाख, बोरिद में रंगमंच निर्माण 3.00 लाख, भटिया में सतनामी पारा वार्ड 01 में सी.सी. रोड निर्माण 5.20 लाख है। इन विकास परियोजनाओं की स्वीकृति पर आरंग विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूरे मंत्रीमंडल, ओबीसी प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र में इन विकास कार्यों की घोषणा से जनता में हर्ष का माहौल है। लोग विधायक साहेब के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं और इन्हें क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक मान रहे हैं।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *