अमित जोगी ने किया कांग्रेस की न्याय यात्रा को समर्थन, कहा – मौका मिला तो जरूर होंगे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताएंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच जल विवाद को जल्द सुलझाने की मांग की।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने आज मंगलवार को बस्तर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार से महानदी और इंद्रावती नदियों को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच चल रहे विवाद को जल्द सुलझाने की मांग की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों राज्यों में फिलहाल भाजपा की सरकारें हैं और उनके लिए इन नदियों से जुड़े जल विवाद को जल्द सुलझाना जरूरी है।

जोगी ने किया कांग्रेस की न्याय यात्रा का समर्थन

अमित जोगी ने प्रदेश में चल रही कांग्रेस की न्याय यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे।

जनता कांग्रेस के नेता ने माना कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान इसलिए हुआ क्योंकि वह भाजपा की बी टीम के रूप में पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष में रहते हुए उनकी पार्टी आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए अन्य विपक्षी दलों से ज्यादा मेहनत करेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment