दुर्ग निगम महापौर अलका बाघमार की कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कार कार्यालय परिसर में खड़ी थी और पूरी तरह बंद थी। हालांकि, समय रहते निगम कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, महापौर अलका बाघमार अपने घर से नगर निगम कार्यालय पहुंची थीं। उनके कार से उतरने के करीब 10 मिनट बाद वाहन से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी और वह धू-धू कर जलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रयास कर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि महापौर की कार करीब 15 दिनों से सर्विसिंग के लिए गई हुई थी और मंगलवार को ही कंपनी द्वारा उन्हें वापस सौंपी गई थी। प्रारंभिक तौर पर कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। महापौर के कार्यालय पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद कार में आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *