AFG vs HK मैच से आज होगा एशिया कप 2025 का आगाज, जानें भारत का मैच कब; देखें पूरा शेड्यूल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Asia Cup 2025 Full Schedule: एशिया कप 2025 का आगाज आज यानी, मंगलवार 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है।

वहीं सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया कल यानी बुधवार, 10 सितंबर से अपने अभियान का आगाज करेगी। एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत के साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान जैसी टीमें हैं, वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका के साथ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग है। टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को होगा। आईए एक नजर टूर्नामेंट के आगाज से पहले एशिया कप 2025 के पूरे शेड्यूल पर डालते हैं-

Asia Cup 2025 पूरा शेड्यूल

9 सितंबर 2025, पहला मैच (ग्रुप बी)

अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी, 8:00 PM

10 सितंबर 2025, दूसरा मैच (ग्रुप ए)

यूएई बनाम भारत, दुबई, 8:00 PM

11 सितंबर 2025, तीसरा मैच (ग्रुप बी)

बांग्लादेश बनाम हांग कांग, अबू धाबी, 8:00 PM

12 सितंबर 2025, चौथा मैच (ग्रुप ए)

ओमान बनाम पाकिस्तान, दुबई, 8:00 PM

13 सितंबर 2025, पांचवां मैच (ग्रुप बी)

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, अबू धाबी, 8:00 PM

14 सितंबर 2025, छठा मैच (ग्रुप ए)

भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, 8:00 PM

15 सितंबर 2025, सातवां मैच (ग्रुप ए)

यूएई बनाम ओमान, अबू धाबी, 5:30 PM

15 सितंबर 2025, 8वां मैच (ग्रुप बी)

हांग कांग बनाम श्रीलंका, दुबई, 8:00 PM

16 सितंबर 2025, 9वां मैच (ग्रुप बी)

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अबू धाबी, 8:00 PM

17 सितंबर 2025, 10वां मैच (ग्रुप ए)

यूएई बनाम पाकिस्तान, दुबई, 8:00 PM

18 सितंबर 2025, 11वां मैच (ग्रुप बी)

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, अबू धाबी, 8:00 PM

19 सितंबर 2025, 12वां मैच (ग्रुप ए)

भारत बनाम ओमान, अबू धाबी, 8:00 PM

20 सितंबर 2025, 13वां मैच (सुपर 4)

बी1 बनाम बी2, दुबई, 8:00 PM

21 सितंबर 2025, 14वां मैच (सुपर 4)

ए1 बनाम ए2, दुबई, 8:00 PM

23 सितंबर 2025, 15वां मैच (सुपर 4)

ए2 बनाम बी1, अबू धाबी, 8:00 PM

24 सितंबर 2025, 16वां मैच, (सुपर 4)

ए1 बनाम बी2, दुबई, 8:00 PM

25 सितंबर 2025, 17वां मैच (सुपर 4)

ए2 बनाम बी2, दुबई, 8:00 PM

26 सितंबर 2025, 18वां मैच (सुपर 4)

ए1 बनाम बी1, दुबई, 8:00 PM

28 सितंबर 2025, 19वां मैच- फाइनल

फाइनलिस्ट 1 बनाम फाइनलिस्ट 2, दुबई, 8:00 PM

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment