मोहमेला में अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 03 जेसीबी और 04 हाईवा वाहन जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः आरंग क्षेत्र में 16 अक्टूबर के बाद से महानदी में रेत का अवैध खनन और परिवहन करने रेत माफिया सक्रिय हो गए है। महानदी के लगे कई गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के सहयोग से अवैध रेत खनन और परिवहन का कारोबार फल फूल रहा है। ऐसा ही ग्राम पंचायत मोहमेला में हो रहा था, जहां पर काफी लंबे समय से रेत का अवैध खनन और परिवहन चल रहा था।

जिस पर आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए 03 जेबीसी और 04 हाईवा वाहन को जब्त किया है। ग्राम मोहमेला में देर रात हुई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे कि आरंग क्षेत्र के कई रेतघाटों में नियम विरुद्ध खनन और परिवहन हो रहा है। वैध रेत खदानों में सुबह 06 बजे से शाम 06 बजे तक रेत खनन की अनुमति होती है लेकिन यहां लगभग सभी रेत खदानों में दिन-रात 24 घंटे खनन किया जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों की धज्जियां उड़ाते रेत खदान संचालकों और अवैध रेत खनन करने वाले रेत माफियाओं पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *