Aaj Ka Mausam: पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू तो दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, पढ़ें आज का वेदर अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam: दिवाली करीब है, लेकिन दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गर्मी का असर अभी भी जारी है. मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ, जिससे लोगों को दिन में पंखों और रात में AC की जरूरत पड़ रही है. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है, जहां उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना बढ़ सकती है.

दिल्ली और एनसीआर में ठंड का एहसास अभी दूर नजर आ रहा है. राजधानी में दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिवाली के बाद ही ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को ठंड के मौसम का एहसास होगा.

यूपी में हल्की बारिश से राहत

उत्तर प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखा जा रहा है. वाराणसी और प्रयागराज जैसे कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे इन जगहों पर ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है. हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी का एहसास बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे सर्दियों का स्वागत होगा.

पहाड़ों पर ठंड ने दी दस्तक

उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में ठंड ने रुख कर लिया है. चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. दिवाली के आस-पास हल्की बर्फबारी के भी संकेत हैं, जिससे इन इलाकों में ठंड का एहसास और बढ़ सकता है.

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को बांदीपोरा और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी देखी गई. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *