बिलासपुर : तारबाहर थाना क्षेत्र की एक युवती की पहचान मसूरी यात्रा और इंस्टाग्राम के माध्यम से उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी युवक अमित तिवारी उर्फ अंकुर (26 वर्ष) से हुई थी। जुलाई 2023 से, अमित तिवारी युवती से मिलने बिलासपुर आता था और नटराज होटल में उसे ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।
उसने युवती के फोटो और वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी देकर कुल 5,22,860/- रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए थे।
इस मामले में तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस को आरोपी के बिलासपुर आने और कोनी क्षेत्र के एक होटल में ठहरे होने की जानकारी मिली।
इसी आधार पर अमित तिवारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए, बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सत्पथी, उप निरीक्षक श्रवण टंडन और आरक्षक भागीरथी गेंद्रे, मोहन कोर्राम और म.आर.लक्ष्मी पोते का विशेष योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205943
Total views : 8245279