बीजापुर: जिले के ग्राम कस्तुरीपाड के जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांटेड प्रेशर आईईडी (IED) ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई। युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था, तभी वह इस विस्फोट की चपेट में आ गया। धमाके में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को आयता कुहरामी नामक युवक जंगल की ओर गया था, जहां पहले से बिछाए गए प्रेशर आईईडी से विस्फोट हुआ। इस हादसे के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आईईडी निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।
यह घटना इलाके में नक्सली हिंसा की गंभीरता को फिर एक बार उजागर करती है और सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241808
Total views : 8290521