नाबालिक ने की नशे में हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में बीती रात स्थानीय भगत सिंह चौक में राजनांदगांव निवासी राजू निषाद की हत्या का मामला प्रकाश में आया । पुलिस ने हत्या के मामले में नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है,  परंतु अब पूरे मामले में कांग्रेस और भाजपा दोनों एक सुर में नशे को कारण हुए पुलिस की कार्यशैली पर ही प्रश्न चिह्न लगाते नजर आ रहे हैं ।

जिले के डोंगरगढ़ शहर अंतर्गत स्थानीय भगत सिंह चौक में राजनांदगांव निवासी राजू निषाद की हत्या का मामला बीती रात प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने पूरे मामले में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है । पुलिस की माने तो नाबालिक आरोपी ने मृतक को शराब पीने के बहाने डोंगरगढ़ बुलाया था ।

जहां अपनी बड़ी बहन से प्रेम संबंध के शक में उसने धारदार हथियार से वार कर मृतक की हत्या कर दी।  वहीं अब पूरे मामले में कांग्रेस और भाजपा एक सुर में शहर में बढ़ती नशाखोरी को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान खड़े करते नजर आ रहे हैं। 

डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय राज सिंह ने पूरे मामले में कहा कि सुबह उन्हें जानकारी मिली की नाबालिक के द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई है जिसके पीछे कारण नशा को बताया जा रहा है नाबालिग आरोपी के द्वारा मृतक को शराब पीने के बहाने राजनांदगांव से डोंगरगढ़ बुलाया गया था .

जिसे लेकर अब कांग्रेस प्रश्न उठा रही है कि पुलिस के लगातार गस्त के बाद भी शहर में खुलेआम शराब खोरी चल रही है जिसके बहाने ही  नाबालिग आरोपी ने देर रात मृतक को राजनांदगांव से डोंगरगढ़ शराब पीने के लिए बुलाया था कांग्रेस में यह भी प्रश्न उठाया है कि देर रात सुगमता से कहीं ना कहीं डोंगरगढ़ शहर में शराब और अन्य मादक पदार्थ उपलब्ध है , इस घटना से पुष्टि होती है। 

वही भाजपा नेता अमित छाबड़ा ने पूरे  मामले में कहा की यह एक शर्मनाक घटना घटित हुई है  शहर में लगातार गली गली में नशे के सामान बेच जा रहे हैं यह एक चिंता का विषय है जिसे लेकर पुलिस को कड़ाई से कार्यवाही करना चाहिए नहीं तो डोंगरगढ़ की स्थिति बद से बत्तर हो जाएगी।

धर्म नगरी के नाम से प्रसिद्ध डोंगरगढ़ शहर में अब लगातार नशे का व्यापार फल फूल रहा है न केवल शारब बल्कि गांजा और नशे की गोली भी आसानी से उपलब्ध हो रही जो कही न कही हर अपराध के पीछे मुख्य कारण निकल कर सामने आता है ।

पुलिस लगातार कार्यवाही के दावे करती है वहीं शहर की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा एक सुर में नशे के बढ़ते व्यापार पर लगाम लगाने की बात करते नजर आते हैं ।  ऐसे में शहर से नशे का खुलेआम चल रहा व्यापार कब तक खत्म होता है यह आने वाला समय ही बताएगा ?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment