ब्रेकिंग न्यूज़ : नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय रात लगभग 3:30 बजे हुआ। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंकापिकअप वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत के कारण हुई इस दुर्घटना में कई घायल लोगों की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दौसा प्रशासन ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया है।हादसे में 11 की मौतमृतकों में 4 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लगभग 20 में से 8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 4 से 5 लोगों को आईसीयू में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राना भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंचा प्रशासनदौसा एसपी ने बताया कि यह हादसा रात 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। मृतक सभी उत्तरप्रदेश के एटा जिले के निवासी थे। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि ये यात्री खाटू श्यामजी के दर्शन करके उत्तरप्रदेश की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। इसके अलावा 4 मरीज जिला अस्पताल में इलाजरत हैं।

गौरतलब है कि सवारियों से भरे पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर के कारण षण हादसा हुआ।तीन दिन पहले भी हुआ था हादसातीन दिन पहले भी इसी दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर टैंकर और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों ने इस मार्ग की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोग यहां डिवाइडर बनाने और रास्ते को फोन लेन करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं।टैंकर के पीछे टकराई पिकअपजानकारी के अनुसार बैसई थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। इसमें यात्रियों से भरी पिकअप यहां कंटेनर के पीछे वाले हिस्से से टकराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बेहद व्यस्त रोड है इसलिए आम तौर पर यहां गाड़ियां ओवरटेक नहीं कर पाती लेकिन संभवत: रात में नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रोले के पीछे से टकराया है।

सीएम ने दुख जतायामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जाताया है। उन्होंने कहा- दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *