पेट्रोल कम देने की शिकायत पर युवक से मारपीट, वायरल वीडियो से भड़का मामला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे. के. मिश्र | जिला ब्यूरो चीफ | नवभारत टाइम्स 24×7, बिलासपुर

बिलासपुर | सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम्बर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की मात्रा कम देने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित लोकेश चावला और उसके मित्र गिरीश सैनी के साथ पंप कर्मचारियों ने कथित रूप से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है।

सूत्रों के अनुसार, लोकेश चावला अपनी पल्सर बाइक में ₹100 और एक अन्य बाइक में ₹50 का पेट्रोल भरवाने गया था। जब उसे लगा कि निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल दिया गया है, तो उसने कर्मचारियों से इस पर सवाल किया और उपभोक्ता फोरम में शिकायत की बात कही। इस पर नाराज होकर पेट्रोल पंप के 7-8 कर्मचारियों ने उसकी और उसके साथी की पिटाई कर दी।

वीडियो में कैद हुई बर्बरता

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की। लोकेश ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से ₹10,000 नकद भी निकाल लिए गए, जो वह ऑटो डीलिंग संबंधी कार्य के लिए लेकर आया था।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

पीड़ित लोकेश का दावा है कि इस पंप पर पेट्रोल कम देने और शिकायत करने पर मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। एक अन्य ग्राहक अनिल केवट के साथ भी इसी तरह की घटना घट चुकी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना के बाद पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने पेट्रोल पंपों की निगरानी और उपभोक्ता अधिकारों को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आमजन यह जानना चाहते हैं कि क्या इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई होगी, या यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

नवभारत टाइम्स इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखेगा और आपको अपडेट देता रहेगा।


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *