रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) को छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुखेश अहलावत को भेजा है।
इस्तीफा पत्र में उत्तम जायसवाल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों और पार्टी की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब उन्हें अपने उद्देश्यों की पूर्ति होती नजर नहीं आ रही है।

जायसवाल ने अपने इस्तीफे में पार्टी के मौजूदा संगठनात्मक ढांचे और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने के पीछे उनका उद्देश्य कभी पद हासिल करना या व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ लेना नहीं रहा। उनका मकसद छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करना और आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करना था।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए उन्होंने गांवों से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार काम किया। कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के बावजूद मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें पार्टी की दिशा और भविष्य को लेकर स्पष्टता नजर नहीं आ रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235944
Total views : 8283316