हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मटकी बांधते समय झुलसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के आयोजन के लिए मटकी बांध रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सिम्स अस्पताल में उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment