रिपोर्ट: ऋषि दुबे, सूरजपुर
सूरजपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच विकासखंड ओड़गी के कर्री क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक स्कूली बच्चों को बरसाती नाला पार कराते नजर आ रहे हैं।
वायरल तस्वीरों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों को शिक्षकों की मदद से नाला पार कराया जा रहा है। नाले में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद बच्चों को सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाने के लिए शिक्षक स्वयं आगे बढ़कर मदद करते दिखाई दे रहे हैं।
बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235577
Total views : 8282884