फल व सामग्री भेंट कर लिया आशीर्वाद
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर संवेदनशीलता और सादगी की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उनसे आशीर्वाद लिया। कलेक्टर मिश्रा ने आश्रम में निवासरत सभी बुजुर्गों को ताजे फल एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भेंट की। उन्होंने प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक से व्यक्तिगत रूप से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या तथा खान-पान की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने आश्रम प्रबंधन को सभी अंतवासियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कलेक्टर मिश्रा को अपने बीच पाकर और उनसे आत्मीय दुलार प्राप्त कर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग प्रसन्नचित्त हुए। उन्होंने मिश्रा को दीर्घायु व सफल जीवन का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वृद्धाश्रम के स्टाफ उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235217
Total views : 8282437