भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्राकर के भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि ED की टीम करीब सुबह 6 बजे दो से तीन वाहनों और सुरक्षा बल के साथ उनके घर पहुंची।
टीम के अधिकारियों ने आवास के अंदर पहुंचकर दस्तावेजों एवं अन्य जरूरी सामान की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ED के करीब 5 से 6 अधिकारी जांच में शामिल हैं।
सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। हालांकि, छापेमारी किस मामले या जांच के सिलसिले में की जा रही है, इसे लेकर ED की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Author: Deepak Mittal









