मध्य प्रदेश में प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। परफॉर्मेंस के आधार पर तबादला हुआ है। नगर निगम भोपाल को एक और अपर आयुक्त मिला है। वहीं मैहर अपर कलेक्टर को हटाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
Loading Viewer...
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) को जिला पंचायत दतिया के CEO से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल बनाया गया है।
संघ प्रिय (2018) को नगर निगम ग्वालियर आयुक्त से जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ नियुक्त किया है। संजना जैन (2016 बैच) को अपर कलेक्टर, मैहर से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग पदस्थ किया गया है। शेख चौधरी (2018) को जिला पंचायत धार के सीईओ से नगर पालिक निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8230595
Total views : 8276693