रायपुर, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है।
आदेश के अनुसार सौरभ सिंह ठाकुर (2017) को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर पदस्थ किया गया है। दिनेश कुमार पटेल (2018) को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी तथा गणेश यू.आर. (2019) को वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर के साथ अतिरिक्त प्रभार संचालक, अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
Loading Viewer...
इसी क्रम में अभिनव कुमार (2021) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला, जबकि एस. नवीन कुमार (2022) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर पदस्थ किया गया है। गौतम पादीभर (2023) को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर बनाया गया है। वहीं श्वेता कंबोज (2023) को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सुमेध संजय सुरवणे (2023) को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर तथा तन्मय कौशिक (2023) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ किया गया है।
आदेश में इंद्रावती टाइगर रिजर्व की प्रभारी मुख्य वन संरक्षक स्टायलो मंडावी (2011) के अतिरिक्त प्रभार से संबंधित व्यवस्था भी की गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8230360
Total views : 8276396