रायगढ़। रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने एनएच-53 पर युवक से लूटपाट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसका रियलमी मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
तेजी से कार्रवाई करते हुए पुसौर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया रियलमी मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड, दस्तावेज तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से पुसौर पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8214537
Total views : 8255935