नौगई तिहरे हत्याकांड की होगी CBI जांच

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई (कटगोड़ी) तिहरे हत्याकांड की अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच करेगी।

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा-6 के तहत मामले की जांच के लिए सीबीआई को सहमति प्रदान कर दी है।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, थाना सोनहत में दर्ज अपराध क्रमांक 65/2026 और 66/2026 की जांच अब सीबीआई करेगी। इसके लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के सदस्यों के अधिकार क्षेत्र का विस्तार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कर दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment