नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। आदिवासी समुदाय और ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने धर्मांतरित दो परिवारों के घरों से सामान बाहर निकाल दिया और उन पर गांव छोड़ने का दबाव बनाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि धर्मांतरित परिवार गांव के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में अन्य ग्रामीणों की तरह सहयोग करें, चंदा दें तथा आदिवासी देवी-देवताओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करें। वहीं प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे साल में केवल एक बार चंदा देंगे, लेकिन आदिवासी धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं करेंगे।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। हालात को देखते हुए गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8209474
Total views : 8249653