छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अंकित कुमार गर्ग वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ), रायपुर में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। अब वे अपने मौजूदा पद के साथ-साथ FSL संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231978
Total views : 8278417