सीमा ठाकुर बनीं फिंगेश्वर नगर पंचायत की एल्डरमैन, भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

फिंगेश्वर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद जिले की नगर पंचायत फिंगेश्वर क्षेत्र से भाजपा की सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता श्रीमती सीमा ठाकुर को नगर पंचायत एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद फिंगेश्वर सहित पूरे गरियाबंद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।


श्रीमती सीमा ठाकुर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रही हैं। उन्होंने गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और वर्षों के समर्पित संघर्ष को देखते हुए राज्य शासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।


सीमा ठाकुर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने के लिए भी लगातार कार्य करती रही हैं। सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ वे “मन की बात” अभियान की भाजपा प्रदेश प्रभारी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार के क्षेत्र में उनके योगदान की संगठन एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगातार सराहना की जाती रही है।


एल्डरमैन नियुक्त होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से नगर पंचायत फिंगेश्वर के विकास को नई गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

एल्डरमैन नियुक्त होने पर श्रीमती सीमा ठाकुर ने कहा—
“भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ शासन ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर मेहनत की है। मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ नगर पंचायत फिंगेश्वर के विकास, जनता की सेवा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करती रहूंगी। महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान को सदैव प्राथमिकता दूंगी तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।”

इस नियुक्ति को भाजपा संगठन में वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है। फिंगेश्वर क्षेत्र के नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि श्रीमती सीमा ठाकुर के नेतृत्व और सक्रियता से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *