छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जोंगरा गांव की है, जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पूर्णिमा चौहान पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पूर्णिमा चौहान हर्बल लाइफ के प्रोडक्ट का व्यवसाय करती थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208193
Total views : 8248101