तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक हो गई। इस दर्दनाक घटना में 7 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम 67 श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और इनमें से करीब 7 लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
यह हादसा पेरियापालयम के निकट कन्निगापैर गांव में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में हुआ। गैस रिसाव के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई और प्रभावित कर्मचारियों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232220
Total views : 8278715