राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान से एक चिड़िया टकरा गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में विमान को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
घटना के बाद विमान का तकनीकी निरीक्षण किया गया, जिसके चलते एयर इंडिया की अगली उड़ान निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
एयरपोर्ट अधिकारियों और तकनीकी टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत जांच पूरी करने के बाद ही विमान को उड़ान की अनुमति दी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232342
Total views : 8278869