मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया है। उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़ के बाद दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई है। इन चार लोगों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को उदयपुर इंटिरसिटी में आग लगने की अफवाह फैल गई थी।
इसके बाद तुरंत ट्रेन की चेन खीचीं गई। चेन पुल्लिंग के बाद कुछ यात्री पटरी पर कूद गए। इसी दौरान दूसरी तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस आ रही थी जिससे कटकर चार लोगों की मौत हो गई। घटना हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231822
Total views : 8278224