रायपुर में शनिवार को गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑफिस के सामने कार पार्क करने के दौरान बदमाश पहले मैनेजर को क्रॉस कर आगे निकल जाते हैं। बाद में वे दोबारा मुड़कर वापस आते हैं। जैसे ही मैनेजर कैश से भरा बैग लेकर गाड़ी से उतरता है, बदमाश यू-टर्न लेकर उसके पास पहुंचते हैं और बैग छीनकर फरार हो जाते हैं।
मैनेजर बाइक सवार लूटेरों के पीछे भागता है, लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाता। हालांकि, पीड़ित ने इस मामले के शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218803
Total views : 8261336