रायगढ़ : महिला थाना रायगढ़ ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की माता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री के साथ कुश सिदार उर्फ छोटे ने दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा महिला अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216438
Total views : 8258298