सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना के नाम शीर्ष अदालत में जज नियुक्त करने के लिए केंद्र सरकार को भेज दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को हुई बैठकों में इन नामों पर विचार किया।

कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। अब इन नामों पर केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद औपचारिक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8197806
Total views : 8235163