नवा रायपुर अटल नगर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश को बदलते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
Loading Viewer...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2026 के लिए घोषित सामान्य अवकाशों की सूची में यह आंशिक संशोधन किया गया है। यह निर्णय ईद-उल-जुहा पर्व की तिथि में परिवर्तन के मद्देनजर लिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8197242
Total views : 8234459